उन्नाव में किसानों के समर्थन में उतरे राजनीतिक दल, जिला प्रशासन की सख्ती बरकरार

उन्नाव। ट्रांस गंगा सिटी के लिए अधिग्रहित जमीन का मुआवजा बढाने को आंदोलित किसानों से वार्ता करने के बीच में जिला प्रशासन सख्ती भी बरत रहा है। उधर राजनीतिक दल भी किसानों के इस आंदोलन को हवा देने में लग गए हैं।


समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को उन्नाव पहुंचा है। जिलाधिकारी देवेंद्र कुमार पाण्डेय भी अपनी टीम के साथ मौके पर जमे हैं। ट्रांस गंगा सिटी के लिए अधिग्रहित जमीन का मुआवजा बढ़ाने को आंदोलित किसान किसी भी प्रकार से कानून-व्यवस्था न बिगाड़ सके इसक लिए प्रशासन न तगड़े सुरक्षा इतजाम किए हा सामवार का सुबह हा डाएम देवद्र कुमार पाण्डेय क साथ एस साथ एसपी भी सभी मातहत बिल गेट्स अधिकारियों के साथ पहुंच गए हैं। अधिकारियों ने अपने सामने ट्रांस गंगा सिटी में निर्माण कार्य को शुरू कराया। अधिग्रहित भमि परी तरह से खाली कराने के शासन से सख्त निर्देश के बाद प्रशासन अब कोई चूक नहीं होने देना चाहता। एडीएम राकेश सिंह की अगुवाई में प्रशासनिक अधिकारी सख्ती के साथ गांव वालों को संयम बरतने के लिए समझा रहे हैं। ट्रांस गंगा सिटी में एम्बुलेंस के साथ पुलिस मुस्तैद है। डीएम देवेंद्र कुमार पाण्डेय ट्रांस गंगा सिटी में यूपीसीडा के अधिकारियों से कराए जा रहे काम की जानकारी ले रहे हैं। इसके साथ ही शंकरपुर को जाने वाली सड़क पर पुलिस की कड़ी चौकसी है। रविवार को सब स्टेशन के उपकरण फूंके जाने के बाद रविवार रात को पुलिस ने संदिग्धों की तलाश में घर-घर कीतलाशी लेकर 11 लोगों को हिरासत में लिया है। आसपास के चारों गांवों में पीएसी की तैनाती के बाद ग्रामीण घर से बाहर निकलने में हिचक रहे है। रविवार को किसानों के आगजनी करन क बाद शासन स्तर स कड़ा कारवाई क निदश जारा कर दिए गए। जिसके बाद शाम होते ही संगठन मंत्री सुनील पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। ट्रांस सिटी के लिए अधिगृहित गांवों में पुलिस का पहरा सख्त हो गया है। रात में तलाशी अभियान चलाए जाने में गांवों में खलबली मची रही। घरों को खुलवाकर पुलिस ने तलाशी ली और सुरागकशी तेज कर बवाल में शामिल लोगों की धरपकड़ तेज कर दी। इसके साथ ही तीन प्रभावित गांवों में पीएसी को सुरक्षा की बागडोर सौंप दी गई है। पुलिस ने 11 लोगों को घरों से दबोच कर उनसे पूछताछ करना शुरू कर दिया है। यहां घटनास्थल पर जो बाइक बरामद की गई उनके वाहन पंजीकरण के आधार पर उन्हें तलाशा जा रहा है। पुलिस के हरकत में आने से गांव में लोग दुबके हुए हैं। एडीएम राकेश सिंह ने बताया कि चार गांव में एक-एक कंपनी पीएसी तैनात कर दी गई है। पीएसी ने शुक्लागंज के ओम प्रकाश ज्वाला देवी स्कल में कैंप लगाया है। यहां से पीएसी की कम्पनी गांव के लिए रवाना हो रही है। शंकरपर सराय जाने वाले मार्ग पसलमा दिया गया ह। साथ हा बराज जान वाल माग पर भा पालस बल तैनात किया गया है।